{"_id":"5b1ffd844f1c1b684d8b6054","slug":"152882317619-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से नहीं मिला मिट्टी का तेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से नहीं मिला मिट्टी का तेल
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक में पूर्ति विभाग दो साल से मिट्टी का तेल आवंटित नहीं कर पाया है। ग्रामीणों ने पूर्ति विभाग से जल्द मिट्टी तेल आपूर्ति करने की मांग की।
हरमनी गांव के मंगल सिंह ने बताया कि अप्रैल 2016 से उपभोक्ताओं को मिट्टी का तेल नहीं मिला है। जयवीर सिंह ने कहा कि पिंडर घाटी की बिजली लाइन सिमली से नारायणबगड़ तक अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाती है। ऐसे में बरसात में कई दिनों तक पिंडर घाटी के नारायणबगड़, थराली और देवाल ब्लाक के तीन सौ से अधिक गांवों के ग्रामीणों को बिना बिजली के रहना पड़ता है। लगातार शिकायत के बाद भी पूर्ति विभाग मिट्टी के तेल का आवंटन नहीं कर पाया है। दूसरी ओर कर्णप्रयाग में भी लंबे समय से मिट्टी तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। प्रधान संगठन के अध्यक्ष खिलदेव सिंह ने जल्द पूर्ति विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी तेल आवंटित करने की मांग की। जिला पूर्ति अधिकारी एसआर नौटियाल ने बताया कि मिट्टी के तेल की आपूर्ति प्लांट से ही कम हो रही है। नारायणबगड़ में मिट्टी तेल की आपूर्ति करने के लिए संबंधित सप्लायर को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द नारायणबगड़ में मिट्टी तेल की आपूर्ति की जाएगी।