{"_id":"5b1964284f1c1b634d8b5341","slug":"15283907003-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग में खुलेगा यूथ फाउंडेशन का सेना पूर्व भर्ती प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग में खुलेगा यूथ फाउंडेशन का सेना पूर्व भर्ती प्रशिक्षण केंद्र
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग के जर्जर छात्रावास के दिन जल्द बहुरेंगे। इस छात्रावास में यूथ फाउंडेशन युवाओं के लिए नि:शुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहा है। इसके लिए छात्रावास में रंग-रोगन और इसकी मरम्मत की जा रही है। जल्द ही यहां कुमाऊं के 100 युवा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण लेंगे।
तीन दशक पूर्व राजकीय इंटर कालेज परिसर में बना दो मंजिला छात्रावास जर्जर हाल में है। शताब्दी समारोह समिति के सचिव भुवन नौटियाल की मांग पर यूथ फाउंडेशन ने यहां भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर चलाने की पहल की। यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षक यशवंत रावत ने बताया कि छात्रावास की मरम्मत के लिए कर्णप्रयाग के विधायक एसएस नेगी ने दो लाख उपलब्ध कराए हैं। अब छात्रावास में रंग-रोगन, शौचालयों की मरम्मत, पानी, बिजली सहित अन्य काम हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक यूथ फाउंडेशन पोखरी में प्रशिक्षण शिविर संचालित करता था, अब इसे कर्णप्रयाग में संचालित किया जाएगा। कुमाऊं रीजन में सितंबर में भर्ती होनी है। लिहाजा कुमाऊं के 100 युवाओं को फाउंडेशन यहां प्रशिक्षण देकर सेना भर्ती के लिए तैयार करेगा। यह प्रशिक्षण शिविर वर्ष भर चलते रहेंगे। सेना भर्ती प्रशिक्षण के साथ ही यहां समूह ग सहित अन्य भर्ती सेेवाओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।