{"_id":"5b1964254f1c1bc96b8b4daf","slug":"15283906978-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हृदय गति रूकने से तीर्थ यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हृदय गति रूकने से तीर्थ यात्री की मौत
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ धाम की यात्रा कर लौटे झारखंड के एक तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि झारखंड के सिघीपड़ा जिला पाकुड़ निवासी कन्हैया लाल लालवानी (56) बुधवार को एक अन्य साथी सुरेश कुमार के साथ बदरीनाथ के दर्शन कर कर्णप्रयाग पहुंचे। रात होने की वजह से दोनों एक होटल में रुके। सुबह कन्हैया की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कन्हैया को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। कृष्ण कुमार ने बताया कि यात्री के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। ब्यूरो