{"_id":"5b1964234f1c1bfa6e8b6aa1","slug":"15283906958-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण में जुटेंगे देश भर के बाल साहित्यकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण में जुटेंगे देश भर के बाल साहित्यकार
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। आठ जून से ब्लाक मुख्यालय पर देश भर के कई बाल साहित्यकार जुटेंगे। श्रीभुवनेश्वरी महिला आश्रम प्लान और बाल साहित्य संस्थान अल्मोड़ा की ओर से 8 से 10 जून तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल-साहित्य संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के दौरान देशभर के 10 बाल साहित्यकारों को बाल साहित्य सम्मान से नवाजा जाएगा।
बाल प्रहरी के प्रधान संपादक और बाल साहित्य संस्थान के सचिव उदय किरौला ने बताया कि आठ जून को संगोष्ठी में मुख्य अतिथि महावीर रवांल्टा होंगे, जबकि शाम 5 बजे से कवि सम्मेलन होगा। नौ जून को बाल कविता सत्र होगा। सम्मेलन में दिल्ली के अमरेंद्र सिंह, लखनऊ के राम मानव, बंगाल के भौमिक, सिक्किम की मीना सुब्बा शामिल होंगे। 10 जून की संगोष्ठी में दिल्ली के डा. रवि शर्मा, छत्तीसगढ़ के किशन दीवान, राजस्थान के डा. भैंरोंलाल गर्ग और बिहार के भगवती प्रसाद द्विवेदी शामिल होंगे। संगोष्ठी में गोविंद शर्मा संगरिया राजस्थान, रामगोपाल राही बूंदी राजस्थान, रामदुलार सिंह पराया मिर्जापुर, डा. महावीर रवांल्टा उत्तरकाशी, इंजी. आशा शर्मा बीकानेर, शमसेर कोसलिया हरियाणा, रघुराजसिंह कर्मयोगी कोटा, गौरीशंकर वैश्य लखनऊ, रामकुमार गुप्त लखीमपुर उ.प्र., सलमा ‘जमाल’ जबलपुर को बाल साहित्य सम्मान दिया जाएगा।