{"_id":"5b19641e4f1c1bf46e8b6950","slug":"15283906901-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना प्रभावितों और कंपनी प्रशासन की वार्ता विफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना प्रभावितों और कंपनी प्रशासन की वार्ता विफल
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एसडीएम की मध्यस्थता में हुई जल विद्युत परियोजना प्रभावितों व कंपनी प्रशासन की बैठक विफल रही। परियोजना प्रभावित रोजगार व मुआवजा भुगतान सहित 12 सूत्री मांगों के लिए दो माह से क्रमिक अनशन कर रहे हैं। बैठक में रोजगार देने व तत्काल मुआवजा भुगतान को परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी के असमर्थता जताने पर प्रभावित भड़क गए। विरोध स्वरूप प्रभावित तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए।
श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित पिछले 2 माह से 12 सूत्री मांगों के लिए परियोजना कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन व क्रमिक अनशन कर रहे हैं। इसे लेकर बृहस्पतिवार को प्रभावितों व कंपनी प्रशासन की वार्ता एसडीएम की मध्यस्थता में आयोजित की गई। बैठक में प्रभावित, कंपनी में रोजगार व भुगतान तत्काल कराए जाने की मांग पर अड़े रहे। वहीं रोजगार व तत्काल भुगतान के मामले पर परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी असमर्थता जताई, जिस ुपर प्रभावित भड़क गए। विरोध स्वरूप प्रभावित तहसील परिसर में ही धरने पर बैठ गए। यहां एक दौर की वार्ता विफल होने पर परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी जैसे ही तहसील परिसर से वापस जाने के लिए अपने वाहन में बैठे, आक्रोशित प्रभावित उनके वाहन के आगे खड़े हो गए। प्रभावितों ने कंपनी पर झूठे आश्वासन देने का आरोप लगाया। हैं। साथ ही तहसील प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए। एसडीएम मायादत्त जोशी ने कहा कि भुगतान के लिए कंपनी ने 6 माह का समय मांगा है। वहीं परियोजना समन्वयक संतोष रेड्डी ने कंपनी में रोजगार न होने की बात कही है। आक्रोश जताने वालों में वीरेंद्र लाल, गंगा सिंह, श्याम सिंह, विशंबर सिंह, भीम सिंह, शांति देवी, सोवती देवी, विजया देवी, लक्ष्मी देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी, नीमा देवी, बलवीर सिंह, आनंद सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोक सिंह, रमेश आदि मौजूद रहे।