{"_id":"5b1812af4f1c1bf86e8b6966","slug":"15283043072-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पदाधिकारियों ने की सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पदाधिकारियों ने की सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। विधानसभा क्षेत्र थराली के जन प्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने देहरादून के सचिवालय में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। उन्होंने 12 मई को देवाल ब्लॉक के सारीगाड़ में आयोजित सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले में आने का न्योता सीएम को दिया। थराली विधानसभा की नव निर्वाचित विधायक मुन्नी देवी शाह के पुत्र गणेश शाह ने विधानसभा उपचुनाव में विजयश्री के लिए पार्टी संगठन और सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया। इस मौके पर पार्टी के चमोली मीडिया प्रभारी रमेश मैखुरी, तारादत्त थपलियाल, पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू, थराली के प्रमुख राकेश जोशी और रिपुदमन सिंह रावत आदि मौजूद थे।