फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कर्णप्रयाग, नौटी और आदिबदरी के गांवों में रामलीलाओं की धूम-compat

कर्णप्रयाग, नौटी और आदिबदरी के गांवों में रामलीलाओं की धूम-compat

Sun, 03 Jun 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग, नौटी और आदिबदरी के गांवों में रामलीलाओं की धूम-compat
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। आजकल नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही रामलीला मंचन को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शनिवार को जय श्री राम रामलीला कमेटी अपर बाजार कर्णप्रयाग में आयोजित रामलीला मंचन का श्रीराम के जन्मोत्सव की झांकी के साथ शुभारंभ हो गया है। रामलीला मंचन के पहले दिन लंकाधिपति राजा रावण, कुंभकर्ण और विभीषण ब्रह्मदेव की कठोर तपस्या कर वरदान प्राप्त करते हैं और उनसे प्राप्त वरदानों से रावण ऋषि-मुनियों के तप को भंग करता है। भगवान शिव सहित कैलाश को लंका में स्थापित करने के लिए जाता है। इस पर महादेव कुपित होकर उसका वध नर-वानरों के हाथों से होने का श्राप देते हैं। वहीं दूसरी ओर राजा दशरथ वृद्धावस्था में भी संतान प्राप्ति नहीं होने से चिंतित रहते हैं। श्रृंगी ऋषि महल में पुत्रेष्ठी यज्ञ करते हैं और यज्ञ के प्रभाव से राजा दशरथ के घर में श्री राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न का जन्म होता है। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व दायित्वधारी संत सिंह, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला व गजेंद्र प्रसाद डिमरी आदि मौजूद थे। वहीं नंदाधाम नौटी में आयोजित रामलीला के दूसरे दिन श्रीराम ने ताड़िका, मरीच और सुबाहु का वध करके ऋषि मुनियों के यज्ञ की रक्षा की। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अरुण मैठाणी सहित सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद थे। आदिबदरी के भलसों और नगली गांवों में भगवान श्री राम के जन्म के साथ रामलीला का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान विधायक एसएस नेगी ने कहा कि श्रीराम के आदर्शों पर चलकर ही रामराज्य की परिकल्पना संभव है। इस मौके पर भलसों रामलीला कमेटी के अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी और नगली के दीपक कठैत सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने रामलीला मंचन में प्रतिभाग कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed