फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हर ग्रामीणको दिया जाए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

हर ग्रामीणको दिया जाए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

Mon, 28 May 2018 10:35 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
हर ग्रामीणको दिया जाए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के भूगोल विभाग की ओर से उत्तराखंड आपदा राहत बचाव पुनर्वास एवं आजीविका कार्य पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि पहाड़ और आपदाएं एक दूसरे का पर्याय बन चुके हैं। इसके लिए जरूरी है, कि ग्रामीणों को आपदा से जुड़े प्रशिक्षण मुहैया कराए जाए।
विज्ञापन

सोमवार को चौरास परिसर में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से आपदारोधी सुरक्षित आवास बनाए जाते थे, लेकिन आधुनिक दौर में ईंट सीमेंट और सरिया से भवनों का निर्माण किया जा रहा है। भूगोल विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर मोहन सिंह पंवार ने कहा कि केदारनाथ में आई आपदा के कारणों की जानना आवश्यक है, जिससे भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न हो। डा. पंवार ने कहा कि विभाग के छात्र व शोध छात्र केदारनाथ जाकर इस संबंध में अध्ययन करेंगे। मानव विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. विद्या सिंह चौहान ने कहा कि वर्तमान में परंपरागत आपदा प्रबंधन को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। वहीं पर्वतीय शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि उत्तराखंड आपदा के दृष्टिकोण से संवेदनशील है। इसलिए प्रत्येक गांव को आपदा आधारित सूक्ष्म स्तरीय नियोजन तैयार किया जाना आवश्यक है। कार्यशाला में राहुल राणा, मनीष कुमार, दीप्ति सेमवाल, मोहम्मद तारिफ, ममता रावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed