{"_id":"5af603044f1c1be4408b48ce","slug":"15260720651-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशमबाड़ा से प्लांट को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशमबाड़ा से प्लांट को हटाने की मांग
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध के विरोध में लोगों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने पछवादून जन कल्याण संगठन औैर जन-जन संघर्ष नागरिक समूह के संयुक्त तत्वावधान में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने प्लांट को शीशमाबाड़ा से हटाने की मांग की।
लोगों ने प्लांट को हटाने के लिए हमे बचाओ, हमें बीमारियों से बचाओ, रैमके कंपनी मुर्दाबाद, वी वांट जस्टिस-गो बैक एमएसडब्ल्यूएम (मुनसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट) जैसे नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। कहा दुर्गंध के मुद्दे पर जिला प्रशासन कुंभकरणी नींद सोया हुआ है। प्लांट से उठती दुर्गंध के कारण बच्चे भी सांस संबंधी बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को भी जनता की इस समस्या से कोई लेना-देना नहीं। अब लोगों ने आर-पार की लड़ाई का एलान किया है। दुर्गंध पर रोक न लगने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में पारस थापा, जगदीश पाल, अमित अग्रवाल, सुनील, बबलू रावत, दिलशाद, सोनू, परमित, सत्यप्रकाश जुयाल, नीरज, मेहरूना, सुनीता, रेखा, विमला, दीया, ज्योति, उमा, सुलोचना, सोनी, कुमकुम, निशा, विनीता, प्रेम सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।