फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शौर्य दिवस के रूप में मनाई परमाणु परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ

शौर्य दिवस के रूप में मनाई परमाणु परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ

Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 12 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
शौर्य दिवस के रूप में मनाई परमाणु परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

पोखरण परमाणु परीक्षण की 20वीं वर्षगांठ को भाजपा ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा गली चौक पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष संदीप मोगा ने कहा कि 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण रेंज में तीन भूमिगत परमाणु परीक्षण किए थे। इसके साथ ही भारत परमाणु शक्ति संपन्न देश की फेहरिस्त में शामिल हो गया था। कहा परमाणु परीक्षण बेहद खुफिया तरीके से अंजाम दिया गया था। उस वक्त वाजपेयी सरकार सत्ता में तीन माह पहले आई थी, लेकिन सरकार के इस कदम ने अमेरिका, चीन, पाकिस्तान जैसे देशों को भारत की शक्ति का एहसास करा दिया था। इस पूरे मिशन की अगुवाई पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने की थी।
इस मौके पर महामंत्री नीरज चौहान, जनार्दन जोशी, हरफूल महावर, राजेश, बबलू, प्रदीप सोनी, डॉ. राजकुमार, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा विनोद रावत, अमित डबराल, सुमन काशव, कमलेश, सुनीता, विनोद कश्यप, सुनीता गुलेरिया, अविनाश, गौरव चावला, सविता ध्यानी, संजय मित्तल, राजकुमार, पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, सेलाकुई में भी कार्यकर्ताओं ने पोखरण परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मनाया। सेलाकुई शिव मंदिर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन शूरवीर सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मंजू नेगी, जिला उपाध्यक्ष यशपाल सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष माया पंत, रमा थापा, सुनीता गुप्ता, पूर्व उपप्रधान अनिल नौटियाल, चैतन्य अनिल गौड, प्रकाश भट्ट, अशोक महावर, राजीव गुरुंग, राजेंद्र बलूनी, वीर सिंह रावत, विनोद पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed