{"_id":"5ae8d5ca4f1c1b46098b778b","slug":"15252085217-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद परिसर में लगे वीर शहीद केसरी चंद की प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद परिसर में लगे वीर शहीद केसरी चंद की प्रतिमा
Updated Wed, 02 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
वीर शहीद केसरी चंद की आदम कद प्रतिमा को संसद परिसर में स्थापित करने की मांग पर जौनसार बावर महासभा के अध्यक्ष मुन्ना सिंह राणा ने मंगलवार को सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में महासभा अध्यक्ष मुन्ना सिंह राणा ने बताया कि वीर केसरी चंद जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के पहले ऐसे व्यक्ति थे। जिन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूूमिका निभाई थी, लेकिन आज भी ऐसे लोग हैं जिन्हें वीर केसरी चंद के बारे में जानकारी नहीं। संसद भवन में वीर केसरी चंद की प्रतिमा स्थापित होने से लोगों को उनके बारे में पता चल सकेगा। लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें इस संबंध में प्रस्ताव को संसद में रखने का भरोसा दिलाया। मालूम हो कि देश की आजादी की लड़ाई में वीर केसरी चंद 3 मई 1945 को दिल्ली के लाल किले पर 24 वर्ष की आयु में फांसी पर चढ़ गए थे। केसरी चंद का जन्म जौनसार बावर के क्यावा गांव में हुआ था। इस मौके पर धर्म सिंह चौहान, राजेश थपलियाल आदि मौजूद रहे।