{"_id":"5ae8ce4e4f1c1b3a0b8b7a59","slug":"152520660520-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालवाला में शराब ठेके के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालवाला में शराब ठेके के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Wed, 02 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने ढालवाला में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में धरना दिया और सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने ढालवाला में एकत्रित होकर शराब का ठेका खोले जाने का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के विरोध में नशा नहीं रोजगार दो के नारे भी लगाए। कांग्रेस के सांगठनिक जिला देवप्रयाग अध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि सरकार युवाओं के रोजगार के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना पा रही है। सरकार का ध्यान गांव-गांव तक शराब का ठेका खोलकर राजस्व अर्जित करने की ओर है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने से माहौल खराब होगा, जिसका सीधा दुष्प्रभाव महिलाओं और बच्चों पर पड़ेगा। बताया कि तीर्थ क्षेत्र होने के चलते यहां शराब पूर्ण प्रतिबंधित है। सरकार तीर्थ क्षेत्र में शराब ठेका खोलकर युवाओं के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रही है, जिसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अनुराग पयाल, महावीर खरोला, दिनेश भट्ट, दिनेश सकलानी, प्रदीप राणा, संजय नेगी, अमित बलूनी, दिनेश भट्ट, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र भंडारी, सुनील नेगी, संजय वेदी, सचिन कैंतुरा, राजेंद्र राणा आदि शामिल थे।