{"_id":"5ae62c474f1c1b66098b7369","slug":"15250340552-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाते हुए डूबे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाते हुए डूबे दो युवक
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
तपोवन स्थित एक निजी होटल में हाउस कीपिंग का काम करने वाले दो युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गए। उनके साथी की सूचना पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, जिसमें करीब एक घंटे बाद एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने एक युवक का शव गंगा से बरामद कर लिया। पुलिस ने इस बाबत युवकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। मुनिकीरेती पुलिस के मुताबिक मोहम्मद जैद 22 पुत्र हसीनुद्दीन निवासी चांदपुर, जिला बिजनौर, यूपी, सलमान अहमद 23 पुत्र इरशाद अहमद और जिल्फुकार 18 पुत्र अनीस दोनों निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी शाम करीब छह बजे तपोवन स्थित नीम बीच पर गंगा में नहाने गए थे।
इसी बीच मोहम्मद जैद और सलमान गहराई में डूब गए। जिल्फुकार ने तत्काल इसकी सूचना तपोवन चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और जल पुलिस जवानों के माध्यम से घटनास्थल पर तलाशी अभियान चलाया। चौकी प्रभारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि सर्च ऑपरेेशन में एक घंटे बाद मोहम्मद जैद का शव घटनास्थल से ही बरामद कर लिया गया। अब तक सलमान का पता नहीं लग पाया है, जिसकी तलाश में सोमवार को फिर से गंगा में तलाशी अभियान चलाया गया। मृतक के शव को कब्जे लेकर पंचनामा भर उसे मोर्चरी में रखवाया गया है।