{"_id":"5ae234f04f1c1b3b0b8b6ab7","slug":"152477412814-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों को अच्छी शिक्षा देने से समाज में आएगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों को अच्छी शिक्षा देने से समाज में आएगा सुधार
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
जागृति सेवा समिति की ओर से मुनिकीरेती में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत शामिल हुए। इस दौरान बेटियों के संरक्षण व उन्हें संस्कारवान बनाने पर जोर दिया गया। मुनिकीरेती स्थित जीएमवीएन गंगा रिजॉर्ट में आयोजित गोष्ठी में बतौर मुुख्य अतिथि भाजपा नेता तीरथ सिंह ने कहा कि समाज में बेटियों के संरक्षण व उन्हें अच्छी शिक्षा दीक्षा देकर ही समाज में सुधार आ सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षित बेटियां दो परिवारों को संवारने की जिम्मेदारी निभाती हैं।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार बेटियों के संरक्षण के उद्देश्य से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान चला रही है। इस अवसर पर फकोट ब्लॉक प्रमुख विनीता बिष्ट, संस्था के प्रमुख दिनेश कोटियाल, योगेश राणा, रोशन रतूड़ी, राकेश सेंगर, सरस्वती जोशी, सुरेंद्र कुलियाल, पुष्पा ध्यानी, शांति ठाकुर, ऊषा बडोला, दिनेश भट्ट, राधाकृष्ण रयाल, अनिल बडोला, आशीष कुकरेती, नारदेई राणा, शांति गौड़, मीना गौड़, सुनीता खंडूड़ी, राजकुमारी जखमोला, सचिन सेलवान आदि मौजूद थे।