फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गंगा में बहते तीन युवकों को बचाया

गंगा में बहते तीन युवकों को बचाया

Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
गंगा में बहते तीन युवकों को बचाया
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
विज्ञापन

गंगा में नहाते समय तेज जलधारा की चपेट में आकर तीन युवक बह गए। घाट पर मौजूद लोगों की सूचना पर तत्काल जल पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद तीनों युवकों को सकुशल बचा लिया। लक्ष्मणझूला पुलिस के मुताबिक सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे स्वर्गाश्रम स्थित राधेश्याम घाट पर तीन युवक नहा रहे थे। इसी बीच वह अचानक गंगा की तेज जलधारा की चपेट में आकर बह गए। घाट पर स्नान कर रहे लोगों ने उन्हें बहते हुए देखा, तो जल पुलिसकर्मियों को सूचित किया गया। तत्काल मौके पर पहुंचे जल पुलिस के जवान अनुराग पाल व राजेंद्र सिंह ने युवकों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

उन्होंने तीनों युवकों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। युवकों की पहचान देवेंद्र सिंह बोहरा (19) पुत्र पूरण सिंह बोहरा निवासी उधमसिंह नगर, गगन सिंह (20) पुत्र नसीब सिंह निवासी पीरू विहार, सदर बाजार, दिल्ली कैंट और सौरभ कुमार यादव (18) पुत्र अशोक कुमार यादव निवासी नागलसराय, दिल्ली कैंट के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed