{"_id":"5ade12874f1c1b340a8b6025","slug":"15245031764-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर प्रीतम को मिला कीर्ति चक्र, पीपलकोटी और मठ गांव में ग्रामीणों ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर प्रीतम को मिला कीर्ति चक्र, पीपलकोटी और मठ गांव में ग्रामीणों ने बांटी मिठाई
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी। चमोली जिले के मठ गांव निवासी और भारतीय सेना के मेजर प्रीतम कुंवर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में कीर्ति चक्र से सम्मानित किया। इस सम्मान से गदगद पीपलकोटी और मठ गांव में ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
पीपलकोटी में बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह और प्रीतम के भाई संतोष कुंवर ने सभी लोगों को मिठाई बांटी। मेजर प्रीतम के ताऊजी गब्बर सिंह ने कहा कि देश सेवा के लिए प्रीतम को शांतिकाल का सर्वोच्च सेना सम्मान मिला है। कहा कि मेजर प्रीतम ने 25 मई 2017 को उड़ी सेक्टर में हुए आतंकी हमले में 6 आतंकियों को मार गिराया था। उनके अदम्य साहस के लिए 15 अगस्त 2017 को उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी। इस मौके पर दिगंबर कुंवर, जसवंत, सुधीर, सोहन, प्रदीप कुंवर, दीपक, वीरेंद्र, देवेंद्र, गजेंद्र, विक्रम, दिलकर और रजत शाह आदि मौजूद थे।