{"_id":"5ada546c4f1c1b87098b58c1","slug":"15242579028-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन का आधार : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन का आधार : रावत
Updated Sat, 21 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
ग्राम स्वराज अभियान के तहत उज्ज्वला दिवस पर हरबर्टपुर में आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। अनमोल गैस एजेंसी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता, उच्च शिक्षा और दुग्ध विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत शामिल हुए।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि स्वच्छ ईंधन बेहतर जीवन का आधार है। उज्ज्वला योजना से न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार आ रहा है, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा हो रही है। योजना के लागू होने के बाद जंगलों में ईंधन के लिए लकड़ी के कटान में कमी आई है। कार्यक्रम में विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, विधायक सहसपुर सहदेव पुंडीर और पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने भी विचार रखे। इस मौके पर नीरू देवी, धनदेश उनियाल, जनार्दन जोशी, अरुण मित्तल, बलवंत सिंह, विपुल अग्रवाल, जीवन भट्ट, विनोद कश्यप, विजय महेंद्रू, उर्मिला शर्मा, जयंती पटवाल, सुमन कासव, पंकज शर्मा, देवेंद्र चावला, संदीप सिंह, आदि मौजूद रहे। वहीं, योजना के तहत ग्राम पंचायत बरोटीवाला में भारत गैस एजेंसी जमनीपुर की ओर से कुल 107 लाभार्थी महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। यहां जिला पंचायत सदस्य सूरत सिंह चौहान ने लाभार्थियों को गैस कनेक्शन बांटे। इस मौके पर पछवादून ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष इमरान खान, विजयपाल आजाद, प्रदीप कुमार, विजय थपलियाल, सुमित नेगी, एजेंसी प्रबंधक राजपाल सिंह, शैफाली, काजल, निधि कर्णवाल, रीना, कविता, रेणुका आदि मौजूद रहे।