फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई

Mon, 16 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई

विज्ञापन
गोपेश्वर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जिला इकाई ने अगस्त्यमुनि मामले में छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने पीजी कॉलेज गेट पर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन और पुलिस का पुतला फूंका। कहा गया कि प्रशासन की ओर से पूरी घटना की जिम्मेदारी गलत तरीके से छात्रों पर डाली जा रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

संगठन के प्रदेश सहमंत्री सुधीर राणा और जिला संयोजक अमित मिश्रा का कहना है कि अगस्त्यमुनि घटना के बाद हुई आगजनी और आंदोलन के मामले में पुलिस की ओर से छात्रों को लक्ष्य बनाकर मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि अन्य लोगों पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र प्रशासन की ओर से छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो संगठन प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगा। इस मौके पर नगर संगठन मंत्री प्रवीन असवाल, पवनेश, कल्याण चौहान, वैभव मिश्रा, राहुल फरस्वाण, विपिन कंडारी, आयुष हटवाल और विपिन फरस्वाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed