Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य की बेहतरी के लिए आगे आए युवा और छात्र: प्रेमचंद

राज्य की बेहतरी के लिए आगे आए युवा और छात्र: प्रेमचंद

Sat, 14 Apr 2018 02:11 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
राज्य की बेहतरी के लिए आगे आए युवा और छात्र: प्रेमचंद
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला का छात्र संघ समारोह धूमधाम से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से लोग झूमने को विवश हो गए। शुक्रवार को दो दिवसीय छात्र संघ समारोह का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ समापन हो गया। बतौर मुख्य अतिथि राज्य विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों के कंधों पर समाज के देश और समाज के नवनिर्माण की जिम्मेदारी है। लक्ष्य का पीछे करने के लिए छात्र को मेहनत और इमानदारी से काम करने का मूलमंत्र को आत्मसात करना होगा।
समारोह के दौरान डॉ. केएल तलवाड़ ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने कॉलेज की गतिविधियों के बारे में जानकारियां दी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मेधावी मोहित चौहान, बबीता नेगी, शिवानी नेगी और प्रियंका को सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिता में शीतल ग्रुप प्रथम, युगल नृत्य में विकास और अंकित, एकल नृत्य में शिवानी नेगी, एकल गायन में रोशनी को पुरस्कार मिला। समारोह में भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल, डॉ. राखी पंचोला, डॉ. पूनम पाठक, डॉ. प्रभा बिष्ट, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल, अनुज जोशी, सोनू गोयल, अमित कुकरेती, डॉ. डीएस नेगी, डॉ. एसपी सती, डॉ. अनिल भट्ट, डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. नूर हसन, राजबीर सिंह खत्री, मोहित धस्माना, छात्रसंघ उपाध्यक्ष मीनाक्षी, गौतम नेगी, दिलीप मधेशिया, पूजा, विनय पटवाल, अजय चौहान, अभिषेक पाठक, बॉबी, देवेश और मोहित कक्कड़ आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन


बताई कॉलेज की उपलब्धियां
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कालेज के खाते में साल भर में कई उपलब्धियां हासिल हुई हैं। डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया गया कि कॉलेज का परीक्षाफल संख्यात्मक और गुणात्मक दृष्टि से बहुत शानदार रहा। नैक के निरीक्षण के लिए सेल्फ स्टडी रिपोर्ट दी जा चुकी है। महाविद्यालय में कंप्यूटर लैब और ई-लाईब्रेरी की स्थापना विशेष उपलब्धि रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed