{"_id":"5ac92fe74f1c1bee618b6175","slug":"152313444316-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढालवाला में शराब ठेका खोलने का होगा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढालवाला में शराब ठेका खोलने का होगा विरोध
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। ढालवाला क्षेत्र में शराब ठेका खोले जाने और परचून की दुकानों को शराब बेचने के लाइसेंस देने का कांग्रेस ने विरोध जताया है। कांग्रेसियों ने कहा कि राज्य सरकार के ऐसे किसी भी फैसले का विरोध किया जाएगा और शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। शनिवार को मुनिकीरेती के चौदहबीघा में नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कहा गया कि बीते दिनों सोशल मीडिया के जरिए जारी एक सूची में सरकार द्वारा ढालवाला क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने की जानकारी मिली है।
साथ ही सरकार की ओर से परचून की दुकानों को शराब का लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने चेताया कि तीर्थ क्षेत्र में शराब का ठेका खोले जाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय जनता को लामबंद कर आंदोलन की बात कही है। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर खरोला, महासचिव अजय रमोला, दिनेश भट्ट, विनोद सकलानी, दिनेश सकलानी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विपिन रावत, मुकेश रौतेला, दीपक थलवाल, यशवीर पंवार, यशपाल थलवाल, महेश रवत, अविनाश सिंह आदि मौजूद थे।