{"_id":"5ac8fd454f1c1bcf618b5f91","slug":"152312148111-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण के विरोध में लामबंद हुई नंदप्रयाग की जनता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण के विरोध में लामबंद हुई नंदप्रयाग की जनता
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे स्थित नगर पंचायत नंदप्रयाग में जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण पर जनता लामबंद हो गई है। शनिवार को पूर्व राज्यमंत्री अयाजुद्दीन सिद्दकी की अगुवाई में आयोजित बैठक में लोगों ने जिला प्रशासन से शीघ्र नगर अवैध अतिक्रमण को तत्काल रोकने की मांग उठाई। ऐसा न होने पर 21 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी दी।
लोगों ने कहा कि नंदप्रयाग बाजार में सार्वजनिक पानी की टंकी के आसपास अतिक्रमण हो रहा है। पूर्व राज्यमंत्री अयाजुद्दीन सिद्दकी ने कहा कि स्वयं नंदप्रयाग की नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से टंकी के सामने अतिक्रमण कर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इससे पूर्व भी नगर में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हुआ है। इस मौके पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शेखर पल्लव, कांग्रेस के पीसीसी सदस्य अनिल कठैत, जीआर मुनियाल, वन सरपंच अंजू कठैत, व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नरेंद्र कठैत और विक्रम रौतेला आदि मौजूद थे।