{"_id":"5ac8fc694f1c1beb618b6106","slug":"1523121261246-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेशोत्सव के दौरान स्कूल में 46 बच्चों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेशोत्सव के दौरान स्कूल में 46 बच्चों ने लिया प्रवेश
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के राजकीय जूनियर हाईस्कूल पुडियाणी में प्रवेशोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। इस दौरान 46 नए बच्चों ने विद्यालय में प्रवेश लिया।
विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पुडियाणी बेहतर शिक्षा और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। सीमेट की निदेशक कमला बड़वाल ने कहा कि बच्चों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। समारोह में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, संस्कृति भाषा, देशभक्ति, जौनसारी, कुमाऊंनी लोकनृत्य, लोकगीत और नाटकों का मंचन किया। खास तौर पर संस्कृत गीत मनसा सततम, स्मरणीयम, कन रंचणा विद्यातन रची... और गढ़वाली जागर चैत की चैत्वलि... की प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इससे पूूर्व छात्र-छात्राओं ने स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। साथ ही बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी उमेश चंद्र कैलखुरा, प्रधानाध्यापक एलपी थपलियाल और शिक्षक भागचंद केशवानी सहित कई लोग मौजूद थे।