फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रिहायशी इलाकों से सवारी व माल वाहनों का संचालन हो बंद

रिहायशी इलाकों से सवारी व माल वाहनों का संचालन हो बंद

Fri, 06 Apr 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
रिहायशी इलाकों से सवारी व माल वाहनों का संचालन हो बंद
ब्यूरो/ऋषिकेश। उक्रांद कार्यकर्ताओं ने थाना मुनिकीरेती पुलिस से नगर पालिका मुनिकीरेती के चौदहबीघा रिहायशी क्षेत्र में सवारी व माल वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। बृहस्पतिवार को दल कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर चौदहबीघा-चारधाम यात्रा बस संपर्क मार्ग से होकर गुजर रहे कई सवारी वाहनों को बैरंग लौटा दिया। उन्होंने बताया कि घनी आबादी क्षेत्र व संकरे मुख्य मार्ग से सवारी व माल वाहनों की आवाजाही नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

दल कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष मुनिकीरेती को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से संचालित होने वाले लोकल व यात्री वाहन अक्सर चौदहबीघा के घनी आबादी क्षेत्र से गुजरते हैं। मुख्य मार्ग पहले ही जगह-जगह अतिक्रमण के कारण अत्यधिक तंग है। ऐसे में इस पर हाईवे का ट्रैफिक संचालित होने से आम नागरिकों को आवागमन में तरह तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अत्यधिक संख्या में सवारी व माल वाहनों के क्षेत्र से गुजरने की स्थिति में अक्सर दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने पुलिस से घनी आबादी क्षेत्र व अत्यधिक तंग चौदहबीघा मार्ग से सवारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की है। चेताया कि यदि इस दिशा में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो क्षेत्रवासियों को लामबंद कर ऐसे वाहनों का संचालन बंद करने के साथ ही आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर दल के नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुनील सिंह नेगी, रविंद्र मिश्रा, राजपाल राणा, मोहित डोभाल, भूपेंद्र पंवार, अनिल, अंकित, राकेश, राधेश्याम, अनिल, अंकित, आशीष, एमडी नवानी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed