{"_id":"5ac6883c4f1c1bc6618b5bb6","slug":"152296044813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुतोष नगर में एक सप्ताह से पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुतोष नगर में एक सप्ताह से पेयजल किल्लत
Updated Fri, 06 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ऋषिकेश। आशुतोष नगर क्षेत्र में कई परिवार पेयजल किल्लत से जूझने लगे हैं। करीब सप्ताह भर से जलापूर्ति बाधित होने से परेशान लोगों ने इस बाबत जल संस्थान से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। इस मामले में आशुतोषनगर क्षेत्र के नागरिकों ने जल संस्थान कार्यालय से क्षेत्र की गली नंबर 9, 10 व 11 में जलापूर्ति बाधित होने की शिकायत दर्ज की है।
क्षेत्रवासी भगवान सिंह पंवार, अंबर जोशी, भूमा देवी, विशेश्वरी देवी, सुशीला देवी, मखना देवी, मीना चौहान, रामप्यारी आदि ने बताया कि क्षेत्र में एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे कई परिवारों को जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या के बाबत जल संस्थान कर्मियों को अवगत कराया जा चुका है, मगर समाधान नहीं किया गया। जिसके चलते लोगों को जरूरत का पानी इधर-उधर से ढोकर लाना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।