फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आमदनी दोगुना करनी है तो मशरूम की खेती सबसे अच्छा विकल्प

आमदनी दोगुना करनी है तो मशरूम की खेती सबसे अच्छा विकल्प

Wed, 04 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
आमदनी दोगुना करनी है तो मशरूम की खेती सबसे अच्छा विकल्प
श्रीनगर। औद्यानिक प्रशिक्षण एवं परीक्षण केंद्र में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप निदेशक उद्यान रतन सिंह चौधरी ने किसानों को योजनाओं के साथ ही आय दोगुनी करने के उपाय सुझाए। इस मौके पर ज्योलीकोट से पहुंचे हरीश तिवारी ने किसानों को मौन पालन की जानकारी देने के साथ ही मशरूम की खेती को आय दोगुना करने का सबसे अच्छा विकल्प बताया। जबकि देहरादून से पहुंचे मशरूम अधिकारी डा. संजय ने किसानों को मशरूम की विभिन्न प्रजाति, उत्पादन, विपणन व भंडारण के तौर तरीकों के बारे में जानकारी दी। प्रशिक्षण में नितेश रावत, सतीश चंद्र मिश्रा, एनएस चौधरी की ओर से किसानों को फूलों की खेती, सब्जी उत्पादन, मौन पालन आदि के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण समापन मौके पर केंद्र के उप निदेशक रतन सिंह चौधरी की ओर से 40 प्रतिभागी किसानों को प्रमाण पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed