फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण की गिरफ्त में शहीद स्मारक

अतिक्रमण की गिरफ्त में शहीद स्मारक

Sat, 31 Mar 2018 02:39 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण की गिरफ्त में शहीद स्मारक
ब्यूरो/अमर उजाला/चकराता।
विज्ञापन

वीर शहीदों की गौरवशाली गाथा को बंया करने वाला शहीद स्मारक इन दिनों बदहाली पर आंसू बहा रहा है। आलम यह है कि छावनी प्रशासन की उदासीनता के चलते छावनी बाजार स्थित शहीद स्मारक पर फड़ लगा कपड़े बेचे जा रहे हैं।
वर्ष 1947 में आजादी के बाद चकराता में छावनी बाजार स्थित शहीद स्मारक की स्थापना की गई। इसमें देश की आजादी के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के नाम लिखे गए हैं, लेकिन आज पालिका प्रशासन की उदासीनता के चलते यह स्मारक अतिक्रमण का शिकार हो गया है। यहां फड़ लगा कपड़े बेच रहे है।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जैन, तीर्थ कुकरेजा, संयम, साकेत आदि का कहना है कि अतिक्रमण से न सिर्फ स्मारक की सुंदरता को ग्रहण लग रहा है बल्कि, यह शहीदों का अपमान भी है। स्मारक के आसपास से अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार छावनी प्रशासन से पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन हर बार इस मांग को अनसुना कर दिया जाता है। तहसीलदार चकराता केएस नेगी ने बताया कि मामले में छावनी परिषद को पत्र लिखा जाएगा। जल्द ही छावनी परिषद के पास अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed