फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   20 दिन से बूंद-बूंद को तरस रही 600 की आबादी

20 दिन से बूंद-बूंद को तरस रही 600 की आबादी

Fri, 23 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
20 दिन से बूंद-बूंद को तरस रही 600 की आबादी
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
विज्ञापन

प्रखंड के ग्राम दसऊ और डांडा में बीते 20 दिन से पानी की समस्या बनी हुई है। पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से दोनों गांव में नल सूखे पड़े हैं। जिससे 600 की आबादी को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा गई है। पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है।
कालसी क्षेत्र में खमरोली-डांडा-दसेऊ पेयजल लाइन से पानी की सप्लाई होती है। लेकिन सिजला खड्ड के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान लाइन कई जगहों से क्षतिग्रस्त है। इसके चलते घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। स्थानीय निवासी कुंवर दत्त शर्मा, ईश्वरी दत्त, मनजीत शर्मा, राजू, भवानी आदि का कहना है कि लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें ढाई किमी दूर संगाड़ खड्ड से पानी ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन

परिवार के बड़े से लेकर छोटे तक को पानी की व्यवस्था में लगना पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि नहाने और कपड़े धोने के लिए लोगों को खड्ड की दौड़ लगानी पड़ती है। इसके साथ ही मवेशियों को भी पानी पिलाने के लिए खड्ड पर ले जाना पड़ रहा है। दूषित पानी पीने से बीमारी का खतरा खड़ा हो गया है। विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी अब तक क्षतिग्रस्त लाइन की कोई सुध नहीं ली गई है। जल संस्थान अवर अभियंता बीएस रावत ने बताया कि पेयजल लाइन कई जगहों से क्षतिग्रस्त है। जिससे ठीक कराया जा रहा है। जल्द पेयजल आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed