{"_id":"5ab13bbb4f1c1bba758b685a","slug":"15215648558-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलंग-मारवाड़ी बाईपास के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठान रखे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलंग-मारवाड़ी बाईपास के विरोध में व्यापारिक प्रतिष्ठान रखे बंद
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ में ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बाईपास के विरोध में जोशीमठ के बाजार बंद रहे। व्यापारियों ने नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
हेलंग-मारवाड़ी बाईपास मार्ग के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले। व्यापारी बदरीनाथ तिराहे पर इकट्ठा हुए और नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचकर व्यापारियों ने तहसील अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। व्यापारियों का कहना था कि बदरीनाथ का रास्ता सीधे हेलंग-मारवाड़ी से बनाए जाने से जोशीमठ यात्रा मार्ग से सीधे कट जाएगा। ऐसी स्थिति में स्थानीय रोजगार पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी यदि तीन दिन में मार्ग का सर्वेक्षण कार्य नहीं रोका गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में व्यापार मंडल के संरक्षक माधव प्रसाद सेमवाल, अमित सती, पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता रमेश चंद्र सती, रमेश डिमरी, मुकेश कुमार, ललिता देवी, विशन सिंह बिष्ट, भगवती प्रसाद नंबूरी और शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।