फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाल साधकों ने दिखाए योग के करतब

बाल साधकों ने दिखाए योग के करतब

Tue, 20 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
बाल साधकों ने दिखाए योग के करतब

विज्ञापन
गोपेश्वर। पतंजलि योग समिति चमोली की ओर से आदर्श विद्या मंदिर कोठियालसैंण में योग कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को भारत स्वाभिमान उत्तराखंड के प्रभारी भास्कर ओली कोठियालसैंण पहुंचे और योग कक्षाओं का जायजा लिया। यहां बाल साधकों ने योग के करतब दिखाए। उन्होंने बाल साधकों के योगाभ्यास की सराहना की।

वहीं भारत स्वाभिमान उत्तराखंड के प्रभारी भास्कर ओली ने कार्यकर्ताओं से दैनिक निशुल्क योग कक्षाओं को बढ़ाने और सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का आह्वान किया। कोठियालसैंण में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से योग के प्रचार की अपील की। इस मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रांतीय कोषाध्यक्ष पूर्ण सिंह, मंडल प्रभारी विक्रम बर्तवाल, जिला प्रभारी कुंवर सिंह नेगी, संरक्षक बचन सिंह पंवार, पतंजलि किसान प्रभारी हरि प्रसाद ममर्गाइं, गैरसैंण प्रभारी वीरेंद्र नेगी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप थपलियाल, पंकज, जोत सिंह, रघुनाथ महरा और लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद थे। संचालन योग समिति चमोली के प्रभारी रघुवीर सिंह बर्तवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed