{"_id":"5ab139ee4f1c1bbe758b67a7","slug":"15215643936-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग से महिला लापता, नदी में बहने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग से महिला लापता, नदी में बहने की आशंका
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। नगर के शांति बाजार क्षेत्र मेें रह, रही एक महिला के सोमवार से लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं, सोमवार को ही संगम से एक महिला के गंगा नदी में बहने की सूचना भी पुलिस को मिली है। पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़कर गंगा में उसकी तलाश कर रही है।
भरपूर पट्टी के बमाणा गांव का प्रीतम सिंह चंडीगढ़ में नौकरी करता है। उसकी पत्नी सुषमा देवी नगर के शांति बाजार में अपने दो बेटों को पढ़ाने के लिए रहती है। सोमवार दोपहर सुषमा बाजार के लिए निकली थी, लेकिन जब वह शाम तक नहीं लौटी, तो पड़ोसियों ने उसकी तलाश की। पुलिस को इसकी सूचना मिली। इस बीच गश्त पर निकले थाना प्रभारी विनोद राणा को एक महिला के संगम में बहने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलने पर महिला का पति भी चंडीगढ़ से यहां पहुंच गया है। राणा ने बताया कि पुलिस टीम को 15 किमी आगे व्यास घाट तक भेजा गया है। इसके अलावा ऋषिकेश व हरिद्वार क्षेत्र के थानों में इस बाबत सूचना भेज दी गई है।