फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दावानल बुझाने के लिए कीर्तिनगर में मॉक ड्रिल

दावानल बुझाने के लिए कीर्तिनगर में मॉक ड्रिल

Tue, 20 Mar 2018 10:15 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
दावानल बुझाने के लिए कीर्तिनगर में मॉक ड्रिल
कीर्तिनगर। क्षेत्र के जंगलों में रोज आग की घटनाओं के बाद प्रशासन को आग बुझाने के लिए संयुक्त अभियान की याद आ गई। सोमवार को तहसील प्रशासन के निर्देशन में विभिन्न विभागों ने आग बुझाने की मॉक ड्रिल की। मॉक ड्रिल में सभी विभाग चुस्त नजर आए और बिना किसी हानि के आग बुझाकर आ गए।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम कीर्तिनगर नूपुर वर्मा को मलेथा, डांग रोग और बौंगा के जंगलों मेें आग लगने की सूूचना मिली,जिस पर एसडीएम ने तत्काल तहसीलदार हरिहर उनियाल को कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार वन विभाग, राजस्व, पेयजल सहित अन्य विभागों की टीम को तीनों स्थानों पर जाने के लिए कहा। संसाधन के लिए पहुंची टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर कुछ देर मेें आग बुझा ली। जल संस्थान के कर्मचारी भी टैंकर लेकर मौके पर पहुंचे, लेकिन इसकी जरूरत नहीं पड़ी। इससे पूर्व रामलीला मैदान में वनाग्नि में झुलसे लोगों को जंगल से बचाकर लाने और अस्पताल ले जाने का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर डा. ज्योति कुमार, रेंजर केएस रावत, आरपी खुगशाल, पीएस बत्र्वाल और सूरत सिंह सजवाण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed