{"_id":"5ab024664f1c1bc1758b6683","slug":"152149334418-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटापत्थर में साल के जंगल में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटापत्थर में साल के जंगल में भड़की आग
Updated Tue, 20 Mar 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
कालसी वन प्रभाग की लांघा रेंज अंतर्गत कटापत्थर में साल के जंगलों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने एक बड़े क्षेत्रफल को अपनी चपेट में ले लिया। आग से हजारों रुपये की वन संपदा के नुकसान का अनुमान है। खबर लिखे जाने तक वन कर्मी को आग को बुझाने में जुटे हुए थे।
सोमवार शाम छह बजे अचानक जंगलों में आग भड़क उठी। देखते ही देखते एक बड़े क्षेत्रफल में आग धधक उठी। जंगल में लगी आग को देख लोग ने इसकी जानकारी वन कर्मियों को दी। सूचना पाकर वन कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। स्थानीय निवासी धैर्य भट्ट, सारिका, शादिक समेत कई लोगों ने भी वन कर्मियों के साथ आग पर काबू पाने में मदद की। लेकिन आग बहुत बड़े भू-भाग में भड़की हुई है। जिसे देर रात तक कर्मी आग पर काबू पाने के काम में जुटे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल ही में वन विभाग ने जंगल में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ों को कटवाया। लेकिन संबंधित ठेकेदार ने लकड़ी उठाने के बाद पत्तियों को जंगल में ही छोड़ दिया। आग लगने के बाद सूखी पत्तियों ने तेजी से आग पकड़ ली और एक बड़ा क्षेत्रफल आग की चपेट में आ गया।