फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुटेड़ा के लिए घिंघराड़ से ही बनेगी सड़क

कुटेड़ा के लिए घिंघराड़ से ही बनेगी सड़क

Sat, 17 Mar 2018 11:04 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
कुटेड़ा के लिए घिंघराड़ से ही बनेगी सड़क
देवाल। सड़क का एलाइनमेंट बदलने की मांग को लेकर पिछले तीन दिन से धरना दे रहे कोटेड़ा के ग्रामीणों ने शनिवार को अधिकारियों आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया है। ग्रामीणों को पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग के अनुरूप घिंघराड़ तोक से ही सड़क की सर्वे करने का लिखित आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विकासखंड के कोटेड़ा गांव के लिए स्वीकृत सड़क का सर्वे देवाल-चोड़ के रोड़ से किया गया था, लेकिन कोटेड़ा के ग्रामीणों ने सड़क का विरोध करते हुए सड़क के निर्माण के लिए सर्वे देवाल-खेता रोड़ के घिंघराड़ तोक से करने की मांग कर रहे थे। शनिवार को पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता प्रमोद गंगाड़ी और तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने आंदोलनकारी ग्रामीणों के साथ वार्ता की, जिसमें प्रमोद गंगाड़ी ने सड़क को घिंघराड़ तोक से ही करने का लिखित आश्वासन ग्रामीणों को दिया। वार्ता करने वालों में ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, चमोली जिला सहकारी बैक के निदेशक महावीर बिष्ट, हरेंद्र कोटेड़ी, लक्ष्मण बिष्ट, रविंद्र सिंह, खड़क राम, भीम सिंह, मोहन राम, राजुली देवी, कुशी राम, तारा राम, दौलत राम, रमेश राम, चंद्री राम, गुलाब राम, तरुवा राम, गोपाल राम, जशोद राम, प्रेम राम, भवान राम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed