फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बेतरतीब खड़े वाहनों से साहिया बाजार में लगा जाम

बेतरतीब खड़े वाहनों से साहिया बाजार में लगा जाम

Tue, 13 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
बेतरतीब खड़े वाहनों से साहिया बाजार में लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
विज्ञापन

वाहनों के आड़ा-तिरछा खड़े होने से सोमवार को साहिया बाजार में करीब एक घंटे तक जाम की स्थित रही। इससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल के चलते कोई भी जाम खुलवाने भी नहीं पहुंचा। अंत में स्थानीय व्यापारियों ने किसी तरह जाम खुलवाया।

साहिया बाजार क्षेत्र में वाहनों के आड़ा-तिरछा खड़े होने से जाम की अक्सर जाम की स्थित रहती है। सोमवार सुबह करीब 9 बजे वाहनों के आड़ा-तिरछा खड़े होने से बाजार क्षेत्र में जाम लग गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर करीब एक किमी लंबा जाम लग गया। इसके चलते पैदल आवाजाही करने वाले लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे तक जब कोई भी तहसील कर्मी जाम खुलवाने नहीं पहुंचा तो स्थानीय व्यापारी जाम खुलवाने को आगे आए। तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षकों की हड़ताल के चलते किसी भी कर्मी को नहीं भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed