{"_id":"5aa6df8f4f1c1bab758b5143","slug":"152088588814-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह बाद भी काश्तकारों को नहीं मिला मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह बाद भी काश्तकारों को नहीं मिला मुआवजा
Updated Tue, 13 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
बिनोऊ और बंतोऊ गांव के ग्रामीणों को दबान की भेंट चढ़ी कृषि भूमि का मुआवजा आठ माह बाद भी नहीं मिल सका है। इससे ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने शीघ्र मुआवजा भुगतान न होने पर लोनिवि कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि अगस्त 2017 में निर्माण कार्य के दौरान सड़क कटिंग के दौरान निकले मलबे को डंप न कर बंतोऊ खड्ड के पास कृषि भूमि के ऊपर डाल दिया गया था। इससे कई बीघा भूमि खराब हो गई थी और मलबे वाली जगह अब पूरी तरह से बंजर हो गई है। काश्तकारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसका मुआवजा अभी तक काश्तकारों को नहीं मिल सका है। काश्तकार सूरत सिंह चौहान, टीकम सिंह, संतराम, चमन सिंह, रमेश सिंह चौहान, मेहर सिंह, आनंद सिंह आदि का कहना है कि आठ माह से ग्रामीण मुआवजा भुगतान के लिए विभागीय अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बार बार आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है। बिनोऊ और बंतोऊ का ग्रामीणों ने शीघ्र मुआवजा भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता वीपी भट्ट ने बताया कि मुआवजा भुगतान के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। बजट मिलते ही मुआवजा भुगतान कर दिया जाएगा।