फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला सफाईकर्मियों से ठेली खिंचवाना बंद करे नगर निगम

महिला सफाईकर्मियों से ठेली खिंचवाना बंद करे नगर निगम

Sat, 10 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
महिला  सफाईकर्मियों से ठेली खिंचवाना बंद करे नगर निगम
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन से महिला सफाईकर्मियों से हाथ ठेली के जरिए कूड़ा उठान व निस्तारण कार्य बंद कराने की मांग की है। इस बाबत मोर्चा कार्यकर्ताओं व महिला सफाईकर्मियों ने शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।

भाजयुमो कार्यकर्ताओं का कहना है कि नगर निगम ने महिला सफाईकर्मियों से हाथ ठेली से कूड़ा उठान व निस्तारण की व्यवस्था की है। जबकि महिलाकर्मियों से ठेली से कूड़ा ढुलान की व्यवस्था अन्य किसी निकायों में नहीं है। यह व्यवस्था मानवीय आधार पर सरासर गलत है। मांग करने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अक्षय खैरवाल, मंत्री दुर्गेश कुमार, सुमन, रजनी, गुड्डी, सरला, सुनीता, बबली, सुमित्रा, नीता, राखी, अनीता, शशि, शीला, अंगूरी, कमला, सोनिया, मुनेश, शांति देवी, हरेश कुमार, सन्नी, लाल सिंह, हरेश, नरेश आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed