{"_id":"5aa01b144f1c1b9b248b8a23","slug":"152044236711-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉज को पानी का कनेक्शन दिए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉज को पानी का कनेक्शन दिए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपति
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के संगम विहार मंगसू में एक लॉज को पानी का कनेक्शन दिए जाने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता से संयोजन न दिए जाने की मांग की है।
चौरास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मंगसू के संगम विहार में लॉज को पानी का कनेक्शन दिए जाने पर ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा व क्षेत्र पंचायत सदस्य केशवा नंद बहुगुणा सहित ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया है। कहा कि मंगसू के ग्रामीण पहले से ही पेयजल समस्या से जूझ रहे है। गांव में मात्र आधे घंटे ही पानी की आपूर्ति हो रही है। जबकि कभी दो या तीन दिन बाद ग्रामीणों को पानी मिल पाता है। बावजूद इसके विभाग लॉज को पानी का कनेक्शन दे रहा है। ग्रामीणों ने लॉज का पानी का कनेक्शन निरस्त न करने पर विभाग के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में विनोद चमोली, आरएस नेगी, बच्चदेवा भारद्वाज, जगत सिंह पंवार, सोवत सिंह गुसांई, नवीन सिंह, एसएस चौहान, हेमंती देवी व जीपी चमोली आदि शामिल थे।