फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रांसफार्मर फुंका, तीन दिन से 40 परिवार अंधेरे में

ट्रांसफार्मर फुंका, तीन दिन से 40 परिवार अंधेरे में

Wed, 07 Mar 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर फुंका, तीन दिन से 40 परिवार अंधेरे में

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के धल, कांचुला गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से दोनों गांवों के 40 से अधिक परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अफसरों से इस संबंध में शिकायत की और जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की।

ग्राम प्रधान किरन देवी, ग्रामीण शिशुपाल सिंह, जयवीर सिंह, महिला मंगल दल उपाध्यक्ष ममता असवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य दमयंती देवी, उप प्रधान दिगंबरी देवी, दिनेश प्रसाद और पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह आदि ने कहा कि पांच मार्च को खराब मौसम के कारण स्वर्का ग्राम पंचायत के कांचुला, खलधार, तल्ला और मल्ला धल के गांवों का ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली गुल हो गई थी। बुधवार को ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के एसडीओ मुकेश कुमार और अवर अभियंता डीएस रावत को लिखित शिकायत करते हुए कहा कि गांव में बिजली आपूर्ति नहीं होने से जंगली जानवरों का खतरा बना है, वहीं दसवीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने गांव में जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग करते हुए विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। इधर ऊर्जा निगम के एसडीओ मुकेश कुमार और अधिशासी अभियंता डीएस चौधरी ने कहा कि शुक्रवार तक गांव की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed