{"_id":"5aa01a304f1c1b013e8b5af8","slug":"15204421389-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए निकाला मशाल जलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण स्थाई राजधानी के लिए निकाला मशाल जलूस
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। स्थाई राजधानी गैरसैंण की मांग के लिए आंदोलनकारियों का अनशन पांचवें दिन भी जारी रहा। वहीं आंदोलन के समर्थन में स्थानीय लोगों ने शहर के मुख्य मार्गों पर मशाल जुलूस निकाला। अनशनकारियों के मेडिकल के दौरान वजन में कमी दर्ज की गई।
स्थाई राजधानी गैरसैण की मांग के लिए संजय घिल्डियाल व प्रवीण का अनशन बुधवार को भी जारी रहा। वहीं देर शाम स्थानीय निवासियों ने अनशनकारियों के समर्थन में शहर के मुख्य मार्गों पर मशाल जुलूस निकाला। सामाजिक कार्यकर्ता विभोर बहुगुणा, अनिल स्वामी ने कहा कि सरकार जनभावनाओं की उपेक्षा कर रही है। पूरे राज्य में गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाए जाने के लिए जगह-जगह आंदोलन किए जा रहे हैं। लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। वहीं बुधवार को प्रशासन की ओर से अनशनकारियों का मेडिकल कराया गया। जिसमें अनशनकारियों के वजन में गिरावट दर्ज की गई। मशाल जुलूस में अतुल सती, हिमांशु अग्रवाल, गंगा असनोड़ा थपलियाल, हीरा लाल जैन, रामेश्वरी देवी आदि शामिल थे।