{"_id":"5aa01a254f1c1ba3378b78b6","slug":"152044212811-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कालेज में हुई ई-स्टूडियो व टेली मेडिसन सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कालेज में हुई ई-स्टूडियो व टेली मेडिसन सेवा शुरू
Updated Wed, 07 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राजकीय मेडिकल कालेज में ई-स्टूडियो व टेलीमेडिसन सेवा शुरू कर दी गई है। गढ़वाल व कुमाऊं मंडल के 2-2 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इस सेवा का लाभ ले सकेंगे। मेडिकल कालेज प्रशासन ने इसके लिए नोडल अधिकारी व विभागवार कोर्डिनेटर नियुक्त कर दिए हैं। ई-स्टूडियो व टेली मेडिसन के लिए कालेज में प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया गया।
मेडिकल कालेज में ई-स्टूडियो व टेली मेडिसन सेवा शुरू कर दी गई है। प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि ई-स्टूडियो से गढ़वाल मंडल के सीएचसी नौगांव (उत्तरकाशी) व अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग और कुमाऊं मंडल के सीएचसी भिकियासैंण (अल्मोड़ा) व ओखलकांडा (नैनीताल) को जोड़ा गया है। इन अस्पतालों के डाक्टर अब ई-स्टूडियों के माध्यम से मेडिकल कालेज के विशेषज्ञ डाक्टरों से सलाह ले सकते हैं। प्राचार्य रावत ने बताया कि ई स्टूडियो व टेली मेडिसन सेवा के संचालन के लिए बेस अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डा. सतीश को नोडल अधिकारी बनाया गया है। टेली मेडिसन कार्डिनेटर सुष्मिता शर्मा को बनाया गया है। प्रत्येक विभाग से विभागवार समन्वयक भी नियुक्त कर दिए गए हैं। सेवा के सफल संचालन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भी किया गया है।