{"_id":"5a9ef3cc4f1c1b4f588bc371","slug":"152036677416-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहायक नगर आयुक्त का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहायक नगर आयुक्त का पुतला फूंका
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मायाकुंड स्थित केवलानंद चौक से कूड़ेदान नहीं हटने से खफा स्थानीय लोगों ने मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त का पुतला फूंका और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन पर धरना-प्रदर्शन की अनदेखी का आरोप लगाया और शीघ्र समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मायाकुंड चौक से कूड़ेदान हटाने की मांग को लेकर बीते 99 दिनों से चल रहा धरना मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान गुस्साए स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ केवलानंद चौक पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया व सहायक नगर आयुक्त का पुतला फूंका। सौरभ नैथानी ने कहा कि निगम प्रशासन कुछ लोगों के दबाव में काम कर रहा है। यही वजह है कि आंदोलन के बाद भी चौक से कूड़ेदान नहीं हटाया जा रहा है। राज्य के मंत्रियों की ओर से कूड़ेदान हटाने के लिए निर्देश दिए गए, लेकिन अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में मारकंडेय राम, आशु मंडल, राजेंद्र तायल, अमित सिंह, उत्तम दास, अजय, सुनील गुप्ता, पारितोष हलदार, केपी सिह, राजपाल यादव, सोमपाल, देवाशीष आदि शामिल रहे।