फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   चमोली में धूमधाम से मनाई गई होली, लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

चमोली में धूमधाम से मनाई गई होली, लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

Thu, 01 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चमोली में धूमधाम से मनाई गई होली, लोगों ने अबीर-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। होल्यारों की टोली ने घर-घर जाकर होली गीत गाकर रंग-गुलाल उड़ाया।
अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों ने होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। कलाकारों ने पर्वतों मां होरी ऐगे, बसंत ऋतु मां होरी ऐगे..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली, रंग बरसे... मथुरा की होली, रंब बरसे... जैसे गीत गाए। अक्षत नाट्य संस्था के अध्यक्ष विजय वशिष्ठ, संरक्षक केके डिमरी, ओम प्रकाश नेगी, कैलाश भट्ट, हरीश भारती आदि मौजूद थे। डीएम आशीष जोशी और पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने होली पर्व पर लोगों को शुभकामनाएं देकर रासायनिक रंगों के स्थान पर हर्बल रंगों का प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने पानी की बचत के लिए गुलाल जैसे सूखे रंगों का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


गांवों में रही होली की धूम
कर्णप्रयाग। पहाड़ के गांवों में छोटी होली धूमधाम से मनाई गई। सड़कों, बाजारों और गांवों में होल्यारों की टीम ढोल, दमाऊं, मशकबीन, ड्रम और कैशियों की धुन पर झूमते रहे। सरकारी कार्यालयों में अवकाश न होने पर कर्मियों ने एक दूसरे रंग लगाकर होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कर्णप्रयाग, नारायणबगड़, थराली, देवाल, आदिबदरी, गौचर, गैरसैंण सहित सिमली, लंगासू आदि कस्बों और बाजारों में दिन में भी होल्यारों की टीम घूमती रही। इस दौरान होली के गीतों से नगर और गांव गुंजायमान रहे। इधर कर्णप्रयाग के अपर बाजार वार्ड में महिलाओं ने भी जमकर होली खेली।

बैरागणा में मनाया गया होली महोत्सव
रुद्रप्रयाग। बच्छणस्यूं क्षेत्र के बैरागणना में पहली बार होली महोत्सव का आयोजन किया गया। भाजपा के ग्रामीण मंडल केे अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद गोस्वामी व खांकरा प्रधान प्रदीप मलासी के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीणों ने श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया।
संस्थापक ओम प्रकाश सेमवाल के नेतृत्व में होल्यारों ने होली के प्राचीन गीत गाए। वहीं रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, मयाली सहित जनपद के गांवों में होली का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं जिले में सुरक्षा और शांतिपूर्ण व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ चौकसी बरतने को कहा गया है।


वाहनों के लिए किया घंटों इंतजार
रुद्रप्रयाग। बृहस्पतिवार को होली के हुड़दंग के चलते राजमार्ग व संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही सीमित रही। इस दौरान बाजारों से गांवों को जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि स्थानीय व प्राइवेट वाहनों के चलते सवारियों को रोडवेज की बसों का इंतजार करना पड़ा, जो खचाखच भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed