फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैरसैंण के लिए लड़ रहा है बनारस का छोरा

गैरसैंण के लिए लड़ रहा है बनारस का छोरा

Sun, 25 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
गैरसैंण के लिए लड़ रहा है बनारस का छोरा
महेश जुयाल
विज्ञापन

गैरसैंण। पिछले 24 सालों से राज्य आंदोलन की भावना रही गैरसैंण को पहचान दिलाए जाने के लिए बनारस का छोरा (प्रवीण सिंह) लड़ाई लड़ रहा है। प्रवीण यहां पिछले चार दिन से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर है। यही नहीं प्रवीण सिंह शीतकालीन सत्र के दौरान सात दिसंबर से भी गैरसैंण के रामलीला मैदान में अपने चार अन्य साथियों के साथ अनशन पर बैठे थे। उन्हें प्रशासन ने 11 दिसंबर को उठाकर पहले गैरसैंण अस्पताल और फिर श्रीनगर के बाद देहरादून रेफर कर दिया था।

बनारस के जेपी कॉलोनी में रहने वाले प्रवीण सिंह का कहना है कि पिछले साल बदरीनाथ भ्रमण के दौरान पहाड़ के प्रति प्रेम पैदा हुआ। इस दौरान उनके (प्रवीण) के दोस्त की तबीयत खराब हुई। उन्हें एम्स ऋषिकेश ले जाया गया, लेकिन तय दामों से अधिक शुल्क वसूलने से एम्स में आंदोलन करना पड़ा। हालांकि आंदोलन के बाद एमस प्रशासन ने तय शुल्क ही लिए, लेकिन लोगों के पैसे वापस दिलाने के नैनीताल हाईकोर्ट जाना पड़ा। यहां वरिष्ठ अधिवक्ता डीके जोशी, उत्तराखंड अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, गोबिंद भंडारी तथा नैनीताल समाचार के संपादक राजीव लोचन शाह, दयाकृष्ण कांडपाल, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के अध्यक्ष पीसी तिवारी से मुलाकात पर गैरसैंण के बारे में जाना। राज्य आंदोलन में गैरसैंण की मुख्य भूमिका होने के बावजूद गैरसैंण की उपेक्षा सरकारों द्वारा की गई। इसके लिए प्रवीण सिंह ने सात दिसंबर से गैरसैंण में राइट टू हेल्थ के तहत आंदोलन शुरू किया। नतीजा हुआ कि राइट टू हेल्थ के सदस्यों को प्रशासन द्वारा उठाने के बाद यहां आंदोलन की नींव पड़ गई। प्रवीण सिंह का कहना है कि गैरसैंण ही इस पहाड़ी प्रदेश की परिकल्पना को सार्थक कर सकता है। दर्शनशास्त्र के छात्र रहे प्रवीण सिंह ने कहा कि जब तक प्रदेश की राजधानी घोषित करने के मामले में प्रदेश सरकार कोई कार्रवाई नहीं करेगी, तब तक समिति के साथ मिलकर आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed