{"_id":"5a904c054f1c1bc83b8b87d9","slug":"15194063041-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय समय तक पूरी हो वसूली: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय समय तक पूरी हो वसूली: डीएम
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण अधिकारियों को ऋण सहित अन्य प्रकार की वसूलियां तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील में भूमि संबंधी अभिलेखों और विभिन्न योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों का निरीक्षण भी किया। कहा कि आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण के प्रयास अधिकारियों को करने चाहिए। डीएम ने तहसील में ऑलवेदर परियोजना और रेल परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी भी ली। इस अवसर पर एसडीएम केएन गोस्वामी, तहसीलदार विपिन चंद्र पंत सहित तहसील के अधिकारी और कर्मी मौजूद थे।