{"_id":"5a8da9f54f1c1b462c8b94ba","slug":"1519233741520-365-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत आपूर्ति ठप होने से 20 घंटे तक अंधरे में डूबे रहे 365 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत आपूर्ति ठप होने से 20 घंटे तक अंधरे में डूबे रहे 365 गांव
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। विद्युत लाइन में फाल्ट आने से क्षेत्र के करीब 365 गांवों में 20 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इस दौरान पंपिंग पेयजल योजना के पंपों का संचालन बंद होने से क्षेत्रीय जनता को पेयजल समस्या से भी जूझना पड़ा।
क्षेत्र में बुधवार को 20 घंटे बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु हो पाई है। मंगलवार शाम साढे़ चार बजे क्षेत्र की विद्युत लाइन में फाल्ट आने से नगर सहित जनपद पौड़ी और टिहरी के करीब 365 गांव रातभर अंधेरे में डूबे रहे। टिहरी जिले के चाका, भरपूर, आमणि और पौड़ी जिले के सबधारखाल, डांडा नागराजा क्षेत्र के सभी गांवों में आपूर्ति ठप रही, जबकि बगवान, भरपूर, कोट पंपिंग पेयजल योजनाओं के पंप भी नहीं चल पाए। ऊर्जा निगम के एसडीओ आरके सैनी ने बताया कि 35 किमी लंबी लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। देवप्रयाग बाजार सहित आसपास के क्षेत्र की समस्या को दूर करने के लिए इस लाइन को लिगवाणा ( जामणीखाल) सब स्टेशन से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए 33 केवी लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है, जो अगले चार माह में पूरा हो जाएगा। इससे देवप्रयाग क्षेत्र की श्रीनगर से आने वाली 33 केवी लाइन पर निर्भरता कम हो जाएगी। इस लाइन में फाल्ट आने पर लिगवाणा सब स्टेशन से आपूर्ति हो सकेगी।