{"_id":"5a8da9354f1c1bb1208ba85f","slug":"151923354912-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर क्रमिक अनशन शुरू
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में छात्रों ने महाविद्यालय की तीन सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। छात्रों ने मांगों का निराकरण नहीं होने पर राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रोष जताया।
गढ़वाल विश्व विद्यालय श्रीनगर के छात्र महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने महाविद्यालय तलवाड़ी में विज्ञान संकाय के गणित और कला संकाय के अंग्रेजी विषयों में प्रवक्ताओं की तैनाती करने, महाविद्यालय के भवन निर्माण और महाविद्यालय तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठाई। कहा कि जब तक महाविद्यालय तलवाड़ी की तीन सूत्री मांगों का निराकरण नहीं किया जाता छात्र संघ का क्रमिक अनशन जारी रहेगा। छात्रसंघ अध्यक्ष राजेश चौहान ने कहा कि यदि 23 फरवरी तक महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो महाविद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी और उग्र आंदोलन किया जाएगा। क्रमिक अनशन करने वालों में छात्र संघ महासचिव आशीष चंद्र, कोषाध्यक्ष पूनम पंत, आशीष पटवाल, अंकित देवराड़ी, राकेश देवराड़ी, पूनम पंत, गरिमा, डौली, रेखा, मेघा, मोनिका, दिव्या, हिमांशी, गीता और ममता आदि मौजूद थे।