फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राजकीय महा विद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर दिया सांकेतिक धरना

राजकीय महा विद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर दिया सांकेतिक धरना

Mon, 19 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
राजकीय महा विद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर दिया सांकेतिक धरना

विज्ञापन
महा विद्यालय के प्राचार्य के माध्यम से दिया शिक्षा मंत्री और अधिकारियों को ज्ञापन, 21 फरवरी से दी अनिश्चित कालीन धरना देने की चेतावनी
थराली। राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में व्याप्त समस्याओं के निराकरण को लेकर छात्र संघ पदाधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर में नारेबाजी कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्राचार्य के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री और सचिव, विधायक, महानिदेशक आदि को ज्ञापन देते हुए समस्याओं के निराकरण नहीं होने पर 21 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।

गढ़वाल विश्व विद्यालय के छात्र महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों ने सांकेतिक धरना देते हुए कहा कि विद्यालय में स्नातक स्तर पर गणित, अंग्रेजी विषय का पद सृजित होने के बाद भी प्रवक्ता पद पर नियुक्ति नहीं की गई है। इससे छात्रों को पठन-पाठन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सांकेतिक धरना और ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ महा सचिव, अंकित देवराड़ी, आशीष चंद्र, योगेश, राकेश, रेखा, भावना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed