{"_id":"5a8b02464f1c1bfe7e8b6751","slug":"151905973920-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक के एएनएम के रिक्त पदों पर हो नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक के एएनएम के रिक्त पदों पर हो नियुक्ति
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। चिकित्सा प्रबंधन समिति देवाल के संचालक मंडल की बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 में किए जाने वाले कार्य का अनुमोदन करते हुए ब्लाक में एएनएम के पदों पर नियुक्तियां करने की मांग की गई। साथ ही सरकार से अस्पताल के एप्रोच रोड और चाहरदीवारी बनाने की मांग भी की गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मयंक बडोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने, भवन की बिजली लाइन की मरम्मत करने, आकस्मिक दवाइयां खरीदने, मरीजों के लिए आवश्यक सामग्री खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया। वहीं संचालक मंडल के सदस्यों ने बताया कि अस्पताल में एप्रोच रोड की हालत ठीक नहीं है, जिसकी मरम्मत जरूरी है। कहा गया कि चाहरदिवारी न होने से शरारती तत्वों अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सोलर लाइट की बैटरी और कुर्सियां चुरा ले गए। इसकी शिकायत पुलिस में करते हुए जांच की मांग की गई। बैठक में डा. मनोज कुमार, संचालक मंडल के सदस्य महावीर बिष्ट, बीडीओ विक्रम लाल शाह, ललित जुयाल, नईम कुरेशी और हरि राम आर्य आदि ने भाग लिया।