{"_id":"5a8b02404f1c1b514a8ba351","slug":"15190597348-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की चौपाल में ग्रामीणों को दी गई विभिन्न अपराधों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की चौपाल में ग्रामीणों को दी गई विभिन्न अपराधों की जानकारी
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के निर्देशन में जिले के सभी थाना पुलिस की ओर से अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को कन्या भ्रूण हत्या अपराध, सोशल मीडिया, एटीएम और घरेलू हिंसा को रोकने के बारे में बताया गया।
थाना गोपेश्वर की ओर से थानाध्यक्ष कुंदन राम की अध्यक्षता में मंडल घाटी के देवलधार गांव में चौपाल का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बैंक एटीएम में धनराशि निकालने के दौरान पूरी एहतियात बरतनी चाहिए। उन्होंने साइबर अपराध संबंधित जानकारी और नशे के दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। नंदप्रयाग के मासौं गांव में कोतवाली चमोली के थानाध्यक्ष दीपक रावत ने ग्रामीणों को सोशल मीडिया से धोखाधड़ी के बारे में बताया। कोतवाली जोशीमठ की ओर से पैनी गांव में, गैरसैंण के धारगेड़, गोविंदघाट, कर्णप्रयाग के बगोली गांव में पुलिस की ओर से चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष दीपक रावत, जयपाल सिंह, संजय कुमार, हेमकांत, प्रेम सिंह नेगी, रविंद्र सिंह, हेमदत्त भारद्वाज, वीरेंद्र सिंह रावत, दीनबंधु डिमरी, कालिका प्रसाद, नंदन सिंह, मनोज डिमरी, धनपाल सिंह, चंदन नगरकोटी, नितिका और प्रेमलता आदि मौजूद थे।