{"_id":"5a8b023d4f1c1ba0268bb0b8","slug":"151905973110-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के बीचोंबीच जंगल में भड़की आग, एक घंटे तक मची रही भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर के बीचोंबीच जंगल में भड़की आग, एक घंटे तक मची रही भगदड़
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर के समीप जंगल में आग लगने से सोमवार को करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के अधिकारियों और जवानों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
सोमवार को गोपेश्वर नगर के बीचोंबीच स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप वन पंचायत के जंगल में दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक आग भड़क गई, जिससे जंगल के आसपास रहने वाले नगरवासियों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पहले स्वयं ही आग पर काबू करने की कोशिश की, लेकिन आग बढ़ती देख लोगों ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद करीब ढाई बजे आग पर काबू पाया गया। अग्निशमन अधिकारी अर्जुन सिंह रांगड़ ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है। कहा जंगल में अचानक भड़की आग के कारणों को पता नहीं लग पाया है।